Top Ad unit 728 × 90

Free Job Cart वेबसाइट पर आपका स्वागत है |

Breaking News

LatestJob

अब मिस्ड कॉल से करें गैंस सिलेंडर बुक

 


अब मिस कॉल से होगा गैस सिलेंडर बुक

आजकल एलपीजी सिलेंडर हर रसोई में अपनी जगह बन चुका है। आप भी एलपीजी से खाना बनाते हैं तो अक्सर गैस सिलेंडर को रिफिल करवाने के लिए आप नजदीकी एलपीजी स्टोर पर जाते होंगे। लेकिन अब इंडियन ऑयल ने आपका यह काम और भी आसान बना दिया है। अब आप सिर्फ मिस्ड कॉल देखकर अपना रिफिल बुक करवा सकते हैं।


इंडियन ऑयल का कहना है कि यह रिफिल बुकिंग करने का अभिनव और नया तरीका है यह सुविधा ग्राहक को और भी बेहतर सेवाएं देने में मदद करेगा जिससे समय की कमी के कारण बुकिंग में बहुत ही सुलभता रहेगी इंडियन ऑयल का यह भी कहना है कि ग्राहकों के लिए रिफिल बुकिंग के अन्य सभी तरीके अभी भी उपलब्ध हैं।

 कैसे होगी सिलेंडर की बुकिंग?

रसोई गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए आप को किसी को कॉल करने की जरूरत नहीं है। अब आपको इंडेन के बुकिंग नंबर 8454955555 पर मिस्ड कॉल करनी है और गैस सिलेंडर आपके घर डिलीवर कर दिया जाएगा। इंडेन गैस के कस्टमर अब एलपीजी सिलेंडर भरवाने को लेकर बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देखकर करवा सकते हैं। इंडेन की इस मिस्ड कॉल सुविधा से ग्राहकों को बुकिंग करने के लिए कॉल करने में जो समय लगता था अब होगी उसकी बचत वे केवल एक मिस्ड कॉल से एलपीजी बुकिंग करवा सकेंगे।

कॉल होगी निशुल्क

इंडेन के ग्राहकों को कॉल के लिए कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं देना होगा जबकि मौजूदा आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम) कॉल व्यवस्था में कॉल की सामान्य दरें लगती है।
अब मिस्ड कॉल से करें गैंस सिलेंडर बुक Reviewed by Parmod Suthar on नवंबर 24, 2023 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

FreeJobCart All Right Reseved |

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.