Top Ad unit 728 × 90

Free Job Cart वेबसाइट पर आपका स्वागत है |

Breaking News

LatestJob

Kisan Girdawari Online Kaise Kare

 

Kisan Girdawari Online Kaise Kare | फसल गिरदावरी ऑनलाइन कैसे करें मोबाइल से | Kisan girdawari app



अब किसान खुद कर सकता है ऑनलाइन गिरदावरी, इस एप के माध्यम से किसानों होगा फायदा

राजस्थान सरकार की किसानों के लिए नई सुविधा। अब किसान अपने खेत में बैठकर खुद अपनी फसल की ऑनलाइन गिरदावरी कर सकता है।

अब फसल पर प्रकृति की मार से हुए नुकसान के आकलन को लेकर किसानों को राजस्व विभाग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वजह मोबाइल ऑनलाइन गिरदावरी एप के जरिए ऑनलाइन गिरदावरी की सुविधा उपलब्ध करवाना। किसान अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से राज किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करके जनआधार से लॉगिन कर सकेंगे। इससे खेत की फसल की स्थित्ति और नुकसान का सटीक आकलन किया जा सकेगा। इससे किसानों और प्रशासन के बीच टकराव की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है।

क्या है गिरदावरी ?

किसान ने अपने खेत के किस भाग में कोनसी फसल बोई है। किसान का खेत सिंचित है या असिंचित है। साथ ही किसान के खसरा नम्बर में कौन कौन हिस्सेदार है। इसकी जानकारी हर सीजन में संबंधित क्षेत्र का पटवारी दर्ज करता है। इसे रेवेन्यू रेकार्ड में रखा जाता है इसके आधार पर किसान के केसीसी, फसल कलेम व अन्य काम होते हैं।

अब कैसे होगी गिरदावरी ?

राज किसान गिरदावरी एप पर किसान के आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और वेरिफिकेशन के बाद लॉग इन हो जाएगा। उसके बाद फसल विवरण जोड़े पर क्लिक करें, ऊपर की तरफ आधार से जुड़े खाते का ऑप्शन होगा। दूसरी तरफ खाता खोजने का विकल्प दिया गया है।

इनमें से किसी एक विकल्प पर क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा। उसमें किसान को खुद का जिला, तहसील और गांव चुनना होगा। इसके बाद खेत का खाता नंबर अंकित करके कैलिब्रेट पर क्लिक करना होगा। कैलिब्रेट करने के बाद गिरदावरी सीजन और फसल का चयन कर और खाते का क्षेत्रफल हेक्टेयर में दर्ज करने के बाद खेत में बोई गई फसल की साफ फोटो अपलोड करनी होगी।

कैसे डाउनलोड करें यह एप्लीकेशन ?

राज किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करें

Kisan Girdawari Online Kaise Kare Reviewed by Parmod Suthar on फ़रवरी 09, 2025 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

FreeJobCart All Right Reseved |

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.