Top Ad unit 728 × 90

Free Job Cart वेबसाइट पर आपका स्वागत है |

Breaking News

LatestJob

CBSE 10th 12th Result Link Out

CBSE 10th 12th Result Link Out


 

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक जारी कर दिया गया है अब आप चेक कर सकते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद में आपको कौन से लिंक से रिजल्ट चेक करना है सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के लिए रिजल्ट का सभी छात्रों को बेसब्री से इंतजार है यहां पर आप नाम रोल नंबर वाइज में अन्य जानकारी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे सीबीएसई बोर्ड डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए प्रक्रिया भी हमने आपको यहां पर बताई है।

सीबीएसई बोर्ड का लगभग 42 लाख से अधिक छात्रों को लंबे समय से इंतजार है इसके लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही सभी विद्यार्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं यहां पर सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट को लेकर अभी तक ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है और इसके अंदर रिजल्ट चेक करने का लिंक भी जारी कर दिया गया है परीक्षार्थियों को डिजिलॉकर अकाउंट में पहुंच लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड जारी किया गया है।

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब जारी होगा

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के लिए रिजल्ट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा जिसमें सीबीएसई बोर्ड अब जल्दी किसी भी समय सी रिजल्ट जारी कर सकता है इसके लिए छात्र सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं इसके लिए परीक्षा का आयोजन इस साल दसवीं के लिए 18 मार्च को समाप्त हो चुका है जबकि 12वीं के लिए चार अप्रैल को परीक्षा समाप्त हुई थी।

डिजिलॉकर अकाउंट कंफर्मेशन के बाद ऐसे देखे रिजल्ट

सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने को लेकर मार्कशीट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाना होगा यहां पर आपको एक अकाउंट बनाने की जरूरत होगी अकाउंट बनाने के लिए आपके बाद जरूरी क्रेडेंशियल के साथ में लॉगिन करना होगा अब यहां पर आपको नए अकाउंट से साइन इन करना है बोर्ड में परीक्षा आता हूं के डिजिलॉकर अकाउंट में पहुंच के के लिए 6 अंकों का एक्सेस कोड जारी किया है इस एक्सेस कोड की मदद से परीक्षार्थी डिजिलॉकर अकाउंट के इश्यूज डॉक्यूमेंट क्षेत्र में जाकर दस्तावेज देख सकेंगे।

उमंग एप को डिजिटल इंडिया पल के तहत ई गवर्नेंस सेवाओं तक केंद्रीकृत पहुंच देने के लिए लांच किया गया था स्टूडेंट इस ऐप का इस्तेमाल करके अपनी 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट को आसानी से देख सकेंगे यहां पर बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर सोरभ भारद्वाज ने कहा कि स्कूल प्रशासक डिजिलॉकर एक्सेस कोड छात्रों को आमंत्रित करेगा इसकी मदद से परीक्षार्थी बोर्ड परिणाम 2025 से संबंधित अपने डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज मार्कशीट और माइग्रेशन प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की बात करें तो यह 10 मई के आस-पास घोषित किया जा सकता है।

सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड डिजिलॉकर अकाउंट बनाने की प्रक्रिया

डिजिलॉकर के माध्यम से सीबीएसई मार्कशीट प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए सबसे पहले आपको डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in पर जाना होगा या फिर डिजिलॉकर मोबाइल ऐप खोलना होगा। यदि आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे हैं, तो “साइन अप” विकल्प पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके प्राप्त ओटीपी से खाता बनाएं। अगर पहले से खाता मौजूद है, तो सीधे लॉग इन करें।

इसके बाद आपको स्कूल द्वारा प्रदान किया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड दर्ज करना होगा। इसके लिए https://cbseservices.digilocker.gov.in पर जाकर “खाता पुष्टिकरण के साथ आरंभ करें” बटन पर क्लिक करें और वहां स्कूल कोड, रोल नंबर और 6 अंकों का एक्सेस कोड दर्ज करें। यदि आपको 5 अंकों का कोड मिला है, तो उसके आगे शून्य (0) जोड़ें। यदि कोड प्राप्त नहीं हुआ है, तो अपने स्कूल से संपर्क करें।

इसके बाद, आपको अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और रोल नंबर जैसी जानकारी दर्ज कर उसे ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद आपका डिजिलॉकर खाता बन जाएगा या अपडेट हो जाएगा। जब सीबीएसई द्वारा परिणाम घोषित किए जाएंगे, तो आपकी मार्कशीट, उत्तीर्णता प्रमाण पत्र और माइग्रेशन प्रमाण पत्र डिजिलॉकर के “जारी दस्तावेज” अनुभाग में उपलब्ध हो जाएंगे। आप इन दस्तावेजों को भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

CBSE 10th 12th Result Link Out Reviewed by Parmod Suthar on मई 06, 2025 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

FreeJobCart All Right Reseved |

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.